फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
कबड्डी खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 10 खेल मैदानों पर रविवार को सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का नमूना दिखाया। पनियरा, मिठौरा, निचलौल व लक्ष्मीपुर क्षेत्र में खेल का आयोजन हुआ। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, पनियरा ब्लाॅक के रामरतन पीजी कॉलेज रामपुर मंसूरगंज व पनियरा इंटर काॅलेज में हुए सांसद ग्रामीण खेल स्पर्धा में दल सिंगार इंटर काॅलेज के छात्रों ने कबड्डी, दौड़, रस्साकशी में बाजी मारी। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने विजयी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया।
विज्ञापन

स्पर्धा में दल सिंगार इंटर कॉलेज के छात्रों ने कबड्डी जूनियर बालक-बालिका व सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ में दौ सौ मीटर वर्ग में मुकेश प्रथम व बालिका वर्ग में सृजावती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चार सौ मीटर में अंशू प्रथम तथा रस्साकसी में अनुराग की टीम ने बाजी मारी।
वहीं खो-खो स्पर्धा में बालक जूनियर वर्ग में कुआचांप व सीनियर स्व. रमाशंकर इंटर काॅलेज बैजूडेहरा विजयी रहा। रस्साकसी में बालिका जूनियर वर्ग में तारा देवी इंटर काॅलेज नरकटहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। पनियरा इंटर काॅलेज में सौ मीटर दौड़ में दीपक यादव, जूनियर वर्ग में दुर्गेश कन्नौजिया, बालिका के सीनियर वर्ग में तारा प्रथम, दौ सौ मीटर वर्ग में आकाश प्रथम स्थान प्राप्त किया व बालिका वर्ग प्रीती ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामरतन पीजी कॉलेज के प्रबंधक रामचंद्र यादव, रामसिंह, पीआईसी के प्रबंधक आफाक आलम खां, प्रधानाचार्य आफताब आलम खां आदि मौजूद रहे। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम सभा मिठौरा बजार में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा का रविवार को समापन हो गया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में कबड्डी बालिका वर्ग जूनियर में सीता राम इंटर काॅलेज सिंदुरिया प्रथम, निर्मला इंटर काॅलेज मिठौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में निर्मला इंटर काॅलेज मिठौरा ने प्रथम, कबड्डी बालक वर्ग जूनियर में प्रथम परसामीर व वसंतपुर खुर्द ने द्वितीय, खो-खो जूनियर बालिका वर्ग निर्मला इंटर काॅलेज मिठौरा ने प्रथम, सीताराम इंटर काॅलेज सिंदुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग जूनियर में प्रथम निर्मला इंटर काॅलेज प्रथम, रामदुलारी देवी इंटर काॅलेज मिठौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर खो-खो बालक वर्ग में निर्मला इंटर काॅलेज मिठौरा प्रथम, सीताराम इंटर काॅलेज सिंदुरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर कबड्डी बालक वर्ग निर्मला इंटर काॅलेज मिठौरा प्रथम, जगदौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग प्रथम शहबाज व विशाल ने द्वितीय, 200 मीटर में शहबाज प्रथम व पवन निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ जूनियर पवन निषाद प्रथम व अमन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालिका जूनियर वर्ग में दिव्या गुप्ता ने प्रथम शहबाज, अनन्या तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 200 मीटर में पिंकी ने प्रथम, शिवांगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा रामहरख गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजीव द्विवेदी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कार्यक्रम संयोजक गोविंद जायसवाल, शैलेश पांडेय मंडल अध्यक्ष मिठौरा, विवेक कुशवाहा उपस्थित रहे। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सरदार पटेल इंटर कॉलेज सोंधी में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा ब्लॉक लक्ष्मीपुर का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिवस में खिलाड़ियों ने खो-खो एवं कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भागीरथी कृषक इंटरमीडिएट कॉलेज भगीरथपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अव्वल स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को वरिष्ठ भाजपा नेता लाल चन्द चौधरी ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 100 मीटर दौड़ में रोशनी और उमा यादव ने बाजी मारी, जबकि 200 मीटर दौड़ में प्रिया और राधिका विजेता रहीं। वहीं 400 मीटर दौड़ में प्रीती और साधना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के माधव नगर तर्कहिया स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा रविवार को बंजारी पट्टी गिरहिया के खिलाड़ियों का रहा दबदबा रहा। तो वही दामोदरी पोखरा स्थित किसान डिग्री काॅलेज के मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शिवांगी गुप्ता दौड़ में प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें