फरेंदा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आनंदनगर में कॅरिअर मार्गदर्शन मेले का आयोजन बुधवार को किया गया। मेले में छात्रों को कॅरिअर से संबंधित जानकारी दी गई। मेले में स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रशासन सहित सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा किया गया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि छात्र अपना लक्ष्य बनाकर शिक्षा ग्रहण करें। बारहवीं की पढ़ाई के बाद तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक सहित सभी क्षेत्रों में जाने का मार्ग प्रशस्त होता है।
छात्र अपनी रूचि व क्षमता के अनुसार शिक्षा ग्रहण करें। एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि छात्र आत्ममंथन करें कि वह किस क्षेत्र में जाना चाहते हैं। छात्रों की सोच, लक्ष्य निर्धारण और जीवन कौशल विकसित करता है। प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन ने कहा कि छात्र रूचि के अनुसार अपने विषय का चयन करें ताकि आगे बढ़ने में कोई कठिनाई न हो। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
प्रधानाचार्या डॉ ज्योति सिंह ने छात्रों को निरंतर अध्ययन की तरफ ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य की पूर्ति न हो तब तक शिक्षा ग्रहण करते रहें। ध्यान केंद्रित करके पढ़ाई करेगें तो आगे बढ़ने में कोई कठिनाई नहीं होगी। इन्हीं छात्रों में से डॉक्टर, इंजीनियर, वकील व प्रशासनिक क्षेत्र में जाकर नाम रोशन करते हैं।
कार्यक्रम को पुलिस क्षेत्राधिकारी बसंत सिंह, प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, डॉ चेतना विश्वास, लेफ्टिनेंट एसके गौड़ सहित तमाम शिक्षकों ने अपने अनुभव को साझा किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ यामिनी त्रिपाठी, क्षमा सिंह, रचना सिंह मौजूद रहे।