सोनपति देवी महिला पीजी कॉलेज में एनएसएस विद्यार्थियों का शिविर चल रहा है। सोमवार को बेटी बचाओ जागरूकता रैली निकाली।
मऊपाकड़ से निकाली गई जागरूकता रैली कोतवाली तक गयी। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पाप है, अपराध अपराध है, हाथ बढ़ाओ, बेटी बचाओ, बेटी प्रेम की सागर है। प्रेम और सेवा की गागर है आदि उद्घोष से लोगों को अवगत कराया। गोष्ठी में डॉ. घनश्याम शर्मा ने घरेलू हिंसा अधिनियम और घेरेलू हिंसा के विविध रूपों पर प्रकाश डाला।
कहा कि व्यवसायिक शिक्षा ग्रहण करते-करते विवाह की आयु का निकल जाना और पति पत्नी दोनों का सेवाओं में योजित हो जाने से भी घरेलू हिंसा बढ़ी है। जिला न्यायालय में भी ऐसे मामले ज्यादा पढ़े लिखे एवं संभ्रांत लोगों के आ रहे हैं। डॉ. विनोद कुशवाहा ने प्राचीन भारत में नारी की गौरवशाली स्थिति से परिचय करवाया।
डॉ. अखिलेश ने कृतज्ञता ज्ञापन किया। प्राचार्य डॉ. बीएल अंजना, डॉ. हरी प्रसाद शर्मा, प्रेमचन्द्र मिश्र एवं मंशा मद्धेशिया ने भी स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना एवं कन्या भ्रूण हत्या आदि पर विचार व्यक्त किए।