फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। कोलकाता में महिला डाॅक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में शनिवार को जोखन मणि त्रिपाठी इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर देउरवा के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर से बरियारपुर तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उन्होंने दुष्कर्म के आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने अपराधियों को फांसी दो लिखी तख्तिया लेकर प्रदर्शन किया। छात्रा प्रिया पांडेय ने कहा कि ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान निशा मद्धेशिया, प्रतिभा पासवान, आंचल, प्रिया पासवान, अंशु श्रीवास्तव प्रियंका चौहान, प्रज्ञा पासवान, दीक्षा यादव, काजल पटेल अंजलि पटेल, विवेक यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें