फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रचनात्मकता निखारने को उपयोगी समाचारों की फाइल तैयार कर रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा महानिदेशक ने बीते दिनों बेसिक व माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को नियमित अखबार पढ़ने के दिए थे निर्देशु
विज्ञापन


प्रतिदिन 30 मिनट अखबार पढ़ रहे विद्यार्थी, तैयार कर रहे उपयोगी समाचारों की फाइल
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षा महानिदेशक के निर्देश के बाद नियमित समाचार पत्रों का अध्ययन कर उपयोगी समाचारों की फाइल तैयार कर रहे हैं। वर्ष के शैक्षिक सत्र की समाप्ति पर इसी फाइल के आधार पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता का आकलन किया जाएगा।
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों में बच्चों को समाचारपत्र पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए राज्य स्तर से शासन के निर्देश बीते दिनों जारी हुए। लेकिन इस आदेश का अनुपालन सबसे पहले राजकीय माध्यमिक स्कूलों ने पूरा करने में सफलता हासिल की है। राजकीय के विद्यार्थी डीआईओएस कार्यालय की तरफ से मिले निर्देश क्रम में न सिर्फ प्रति दिन प्रार्थना के बाद 30 मिनट का समय अखबार पढ़ने में व्यतीत कर रहे बल्कि रचनात्मक खबरों को संकलित कर इसकी फाइल भी मेंटेन कर रहे हैं। इसी फाइल के जरिये उनकी रचनात्मकता का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले के 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों के 6500 विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया से गुजारते हुए फाइल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। यह फाइल शैक्षिक सत्र की समाप्ति पर स्कूल जमा कराकर किस विद्यार्थी में कितनी रचनात्मकता विकसित हुई इसका आकलन करते हुए डीआईओएस कार्यालय रिपोर्ट करेगा। राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल ने बताया कि उनके स्कूल के सभी विद्यार्थी समाचार पत्र का अध्ययन कर उपयोगी समाचार संकलित कर फाइल बना रहे हैं। इसमें बेटियों की रुचि अधिक दिख रही है।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा की प्रधानाचार्य अनामिका पांडेय व राजकीय बरवां राजा के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि माध्यमिक स्कूलों में शुरू इस नई गतिविधि पर विद्यार्थी काफी रुचि ले रहे। उनसे फाइल बनवाकर रचनात्मकता का आकलन करने का निर्देश डीआईओएस स्तर से मिला है। 30 मार्च तक सभी की फाइल जमा कराकर रचनात्मकता का स्तर तय किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
सभी माध्यमिक स्कूलों में समाचारपत्र का अध्ययन अनिवार्य किया गया है। राजकीय माध्यमिक विभाग का अपना स्कूल है इसलिए सभी 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल में बच्चों में रचनात्मकता का स्तर जानने व इसे विकसित करने के लिए उपयोगी समाचारों का संकलन कर रचनात्मकता आकलन के लिए निर्देश दिए गए हैं। राजकीय के विद्यार्थी इसमें रुचि ले रहे हैं।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें