फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क सुरक्षा से संबंधित सुंदर चित्र बनाने वाले छात्र सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुंदर स्लोगन लिखने वाले और उत्तम चित्र बनाने वाले विजेताओं को प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

छात्रों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न चित्रों से सुसज्जित पोस्टर बनाकर उसमें सड़क सुरक्षा के नियमों को स्लोगन के रूप में लिखा। दोनों प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा निशा पासवान, श्वेता शर्मा, अर्चना यादव, राकेश विश्वकर्मा, चांदनी गुप्ता, उजाला, अनुष्का शर्मा, सुनीता वर्मा रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विवेकानंद त्रिपाठी, विनोद कुमार यादव, रामसुखी यादव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश गुप्त, बलवीर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें