फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्यार्थियों ने परीक्षा में लहराया परचम, मिला सम्मान

Sat, 18 May 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड पनियरा के दल सिंगार इंटर कॉलेज रतनपुरवां मंसूरगंज में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें इंटरमीडिएट में मो. सरफराज निजामी 96.2 प्रतिशत प्राप्त किया। वहीं पुष्पा 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चतुर्थ स्थान पर रहीं। इंटर की साक्षी 92 प्रतिशत, सचिन 89.4, अनुज कुमार 88.4, करीना 87.8, आनंद कुमार 87.4, राहुल वर्मा 87.2 और हाईस्कूल में बेबी यादव 94.5, रागिनी 93. 16, सरस्वती 92.5, करन 92.16, सृष्टि 91.16, नितेश कुमार 91, सच्चिदानंद 91, प्रिया 91, अश्वनी 90.83, साधना 90.5, महिमा यादव 90.33, निधि चौहान 90.33, श्वेता 90.16, गोल्डी 89.16, प्रिंस 88.83, लक्ष्मी 88.16, शालू चौरसिया 88.16 को माल्यार्पण कर ट्रॉफी, मेडल और घड़ी देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक रामचंद्र यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम का देन है कि बेहतर अंक लाकर विद्यालय व क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस दौरान प्रधानाचार्य गुलाबचंद, राम सिंह, उमेश यादव, अनिल वर्मा, करुणेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें