फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 18 May 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चेहरी टोला कोठी में शुक्रवार की भोर में फंदे से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटकता मिला। पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक उर्फ विकास बृहस्पतिवार देर रात घर से बाहर निकला था। पिता कीर्तन में गए थे। भाई व मां निमंत्रण में गई थीं। देर रात पिता, भाई व मां भी घर आ गए। उसके बाद अभिषेक को परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। भोर में उसका शव घर से सौ मीटर दूर बागीचे में शीशम के पेड़ से लटकता मिला। अभिषेक की शादी दो साल पहले हुई है। पत्नी गर्भवती है। अभिषेक के बड़े भाई का शव भी दो साल पहले उसी बागीचे में फंदे के सहारे लटकता मिला था। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राहुल शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें