फरेंदा। कंपोजिट विद्यालय भगवत नगर परसिया के छात्रों ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए सोमवार को जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बच्चों ने बीमारियों की रोकथाम, फिजिकल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई, जल जनित रोग एवं मच्छर के प्रकोप से बचाव के लिए जागरुक किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू गुप्ता ने संचारी रोगों के बचाव को लेकर ग्रामीणों के साथ छात्रों को शपथ दिलाई।
प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार गौड़ ने कहा कि संचारी रोग वे बीमारियां है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या किसी जानवर से दूसरे व्यक्ति में या दूषित भोजन एवं दूषित पानी के प्रयोग से फैलती है।
शिक्षक मुन्नीलाल ने कहा अपने हाथों को नियमित साबुन से धोये और उसके बाद अच्छी तरह से सुखाएं। छात्रों ने बीमारियों से रोकथाम व उपचार को लेकर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। रैली समापन के बाद अभिभावकों ने ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम पर कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। इस दौरान शिक्षिका तसनीम कौसर, आरती राय, प्रियंबदा, अभिभावक सागर, विद्याधर, बालगोविंद, श्रीराम, सुमित्रा, बिंदू मौजूद रहे। संवाद