महराजगंज। यूपी बोर्ड ने विद्यार्थियों को प्रपत्र में गलतियों को सुधारने का एक मौका दिया है। 25 जनवरी तक विद्यार्थी ऑनलाइन सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। अबतक तीन मौके ऑनलाइन सुधार का दे चुका है। अब एक बार फिर मौका दिया जा रहा है।
18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड की परीक्षाओं में इस बार 70,701 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार सिर्फ 10वीं और 12वीं के साथ कक्षा 9 और 11वीं के अभ्यर्थियों को भी पंजीकरण प्रपत्र में सुधार का मौका मिला है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने छात्र-छात्राओं को पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म की गलतियों को 25 जनवरी तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधारने का अवसर दिया है। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परीक्षा फार्म व पंजीकरण प्रपत्र में सुधार का मौका दिया है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूल की आईडी से सुधार अपडेट करा सकते हैं।