एसपी दफ्तर के सामने धरने के जिद पर अड़े छात्र को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस कहीं और धरना देने के लिए समझाती रही। नहीं मानने पर जबरन 100 नं. की गाड़ी मंगाकर पुलिस कोतवाली ले गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
मंगलवार को पीजी कॉलेज का छात्र रोहित एसपी कार्यालय के सामने विभागीय अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठ गया। कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी समझाने बुझाने लगे। सीओ, दरोगा व अन्य अधिकारियों ने कहा कि धरना स्थल पर जा कर बैठ जाओ कोई मना नहीं करेगा।
रोहित ने कहा कि कार्यालय के एक अधिकारी ने यहीं फटकारा था तो धरना स्थल पर क्यों जाएं। एसपी तहसील दिवस से कार्यालय आने वाले थे ऐसे में 100 नं. से गाड़ी मंगवाकर कोतवाली भेज दिया गया।रोहित ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक के पास पीड़ित महिला को लेकर पहुंचे थे। जिसकी छोटी बच्ची का बाइक से दुर्घटना हुए एक माह से ज्यादा हो गया लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।