फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छात्र नेताओं के तेवर पड़े ढीले, काॅलेज प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। कॉलेज में पुलिस प्रत्येक गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए है। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को कॉलेज में परीक्षा हुई।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के सख्त रुख से उपद्रव करने वालों ने किनारा कस लिया है। छात्र नेताओं ने इस प्रकरण में कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। वे कॉलेज प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर पुलिस का पहरा था। पुलिस की कॉलेज में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं पर विशेष नजर रही। पुलिस पूछताछ भी कर रही थी। पुलिस के पहरे में सैन्य विज्ञान की परीक्षा कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें