शुल्क जमा करने स्कूल गए छात्र का अपहरण, केस दर्ज
- बाइक एवं 15 हजार नकद लेकर घर से निकला था
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला कक्षा नौ के छात्र का अपहरण शुक्रवार की सुबह हो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू दी है। छात्र का कोई सुराग नहीं लगा पाया है। बताया जा रहा है कि छात्र 15 हजार रुपये लेकर स्कूल में शुल्क जमा करने गया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा नौ का छात्र शुक्रवार सुबह 9 बजे 15 हजार रुपये लेकर घर से बाइक लेकर स्कूल में शुल्क जमा करने के लिए निकला था। शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। छात्र की मां ने बताया कि पुत्र धनेवा-धनेई महराजगंज एक विद्यालय में पढ़ता है। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो रिश्तेदारों के यहां भी छानबीन किया गया। स्कूल में जाकर पता किया गया तो अमित विद्यालय गया ही नहीं था। छात्र के मामा की ओर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।