नौतनवा। खनुआ मार्ग पर स्थित हरदीडाली चौराहे पर विद्यालय से आ रहा छात्र बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर बाद सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली के कोटिया टोला निवासी पवन गुप्ता कक्षा दो कंपोजिट विद्यालय हरदीडाली से विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अपने घर जा रहा था। अभी हरदीडाली चौराहे पर पहुंचा ही था कि खनुआ की तरफ से आ रही एक बाइक की चपेट में आ गया। खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि दुर्घटना होने की जानकारी नहीं है। संवाद