फरेंदा। मथुरानगर खास से होली के दिन से गायब बालक का शव का गांव के सीवान में स्थित कुंआ में उतराती मिली। बालक के पहने हुए कपड़े के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। गांववालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर निवासी वीरेंद्र उर्फ पंडित (10 ) दो मार्च होली के दिन से घर से गायब था। वह प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। होली के दिन दोपहर में खेलते हुए गांव के कुछ लोगों के साथ घर निकला, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कही पता नहीं चला तो छात्र के बाबा साधु मौर्या ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने छात्र के गायब के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर की तलाश कर रहे थी कि बुधवार को दिन में चार बजे के करीब गांव के लोगों ने सीवान में स्थित एक पुराने कुंआ में शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही घर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कुंआ में उतराता हुए शव पूरी तरह सड़ गया था। कपडे़ के आधार पर मां सोनमती ने शिनाख्त की। इस सबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।