खुटहां बाजार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर निवासी 22 वर्षीय युवक की राजस्थान के सिकर जिला में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंहपुर निवासी सुधांशु वर्मा निम्स सिंह विश्वविद्यालय राजस्थान में बीबीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देकर अपने मित्रों के साथ खाटू श्याममंदिर दर्शन के लिए शनिवार को जा रहा था। जहां पहाड़ी के किनारे गाड़ी पलट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को शव सिंहपुर आते ही घर में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में छोटा था। संवाद