फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 सूत्री मांगों के समर्थन में डाकसेवकों की हड़ताल शुरू

Wed, 19 Dec 2018 12:42 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
10 सूत्री मांगों के समर्थन में डाकसेवकों की हड़ताल शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की जिला इकाई ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार को मुख्य डाक घर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। डाकसेवकों ने मांगें पूरी न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। मुख्य डाकघर के अलावा जिले के अन्य डाकघरों में धरना दिया गया।  
विज्ञापन


शाखाध्यक्ष मधुसूदन मिश्र ने कहा कि डाक सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में कई बार भारत सरकार को ज्ञापन दिया। लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण आज तक मांगे पूरी नहीं हुईं। इससे ग्राम डाक सेवकों में नाराजगी है। उन्होंने एक जुलाई 2018 के स्थान पर एक जनवरी 2016 से एरियर दिलाने के साथ ही कमलेश चंद्रा की सभी सिफारिशें लागू किए जाने की मांग की। इसके अलावा ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा पांच लाख रुपये व ग्रुप इंश्योरेंस पांच लाख रुपये करने के अलावा ग्रामीण डाक सेवकों को तीस दिन का अर्जित अवकाश का लाभ दिए जाने की मांग भी की।  शाखा सचिव जितेंद्र पांडेय ने सरकार को चेतावनी दी कि मांगें अविलंब पूरी न किए जाने पर संगठन की तरफ से आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक सेवक अपने हित के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने संयुक्त चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस 12000 रुपये दो बच्चों के लिए प्रति वर्ष की दर से भुगतान किए जाए व सभी शाखा डाकघरों में कार्य अवधि आठ घंटे किए जाने की मांग की। इस मौके पर बेचन प्रसाद, रमेश, संजय पटेल, रवींद्र गौड़, अनिरुद्ध तिवारी, गायत्री, बेचन पटवा, रामधनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें