बिना धूप अधिकतम 24 न्यूनतम 12 रहा तापमान
आज बारिश के आसार, लुढ़के पारे से लौटेगी ठंड
महराजगंज। पिछले सप्ताह तक खुशगवार रहे मौसम का लुत्फ छिनने वाला है। नए विक्षोभ के प्रभाव से बारिश के आसार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को धूप व बादलों की लुकाछिपी के बीच अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा बहेगी और बारिश हो सकता है।
इससे तापमान एक बार फिर कम होने और ठंड बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम में आए परिवर्तन के बाद मौसम विभाग ने फिर से ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को भोर में तराई की तरफ पहुंचे बादलों ने हल्की बूंदाबांदी करते हुए मौसम विभाग के अनुमान की पुष्टि की। पूरे दिन बादल व धूप की लुका छिपी चलती रही, लेकिन शाम चार बजे के बाद 10 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार ने चली पछुआ ने बादलों की स्थिति मजबूत की।
वर्जन
नए विक्षोभ के चलते प्रदेश में मौसम बदल रहा है। पश्चिमी जिलों में बारिश शुरू हो चुकी है। रविवार को तराई क्षेत्र में हवा की रफ्तार व बारिश की संभावना है। जेट स्ट्रीम हवा के प्रभाव से यह स्थिति बन रही है। बारिश से तापमान चार से पांच डिग्री घटने का अनुमान है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।