महराजगंज l शुक्रवार करीब 11 बजे के बाद अचानक भूकंप के तेज झटके से लोग सहम गए। जिले भर में शहर से लेकर गांव तक लोग घरों से बाहर निकल आए। घरों में अचानक रखी हुई चीजें हिलने लगीं। भूकंप का केंद्र नेपाल में चीन बॉर्डर की तरफ बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 रही l शहर के आत्माराम गुप्ता ने बताया कि अचानक पंखा हिलने लगा। यह देखकर तेजी से घर से बाहर निकाला। इतने में आसपास के लोग भी बाहर निकल गए। जिला अस्पताल में भी भर्ती मरीज भी परेशान हो गए। तीमारदारों के साथ कुछ मरीज भी बाहर निकल गए । शहर के सभी मोहल्ले में लोग घर से बाहर खाली मैदान में एकत्र रहे। काफी समय तक लोग घर में अंदर जाने से डरते रहे। दहशत के कारण रात भर लोगों को नींद नहीं आई।