पनियरा। ब्लॉक परिसर में प्रदूषण को लेकर सोमवार को बैठक हुई। उप जिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वायु प्रदूषण के नियंत्रण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सभी पालन करें। पिछले दिनों वायु प्रदूषण के स्तर में काफी बढ़ोतरी हुई थी। बीडीओ अमरनाथ पांडेय ने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे गांव के लोगों को जागरूक करें कि खेत में फसल के अवशेष को न जलाएं और न ही किसी को जलाने दें। उन्होंने कहा कि जिले में पनियरा ब्लॉक की रिपोर्ट बहुत ही खराब है। इसको लेकर जिलाधिकारी ने बैठक में काफी नाराजगी जाहिर की। अगर किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए दिखाई दिया तो उसकी जवाबदेही ग्राम प्रधान व सचिव की होगी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुड्डू प्रसाद, राजन मौर्य, श्रषिराज पटेल, आनंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद