फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नोमेंस लैंड पर बने बांस- बल्ली के पुल को नेपाल प्रशासन ने तोड़वाया

विज्ञापन
नोमेंस लैंड पर बनाए गए बांस- बल्ली के पुल को नेपाल प्रशासन  ने तोड़वाया ।संवाद
विज्ञापन
-रुपनदेही जिले के जिलाधिकारी गणेश आर्याल ने संज्ञान लेते हुए पुल को तोड़ने का निर्देश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा। भारत-नेपाल की सीमा पर नोमेंस लैंड के पास बने बांस बल्ली के पुल को नेपाल के रूपनदेही जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उसे पुलिस ने तोड़ दिया। इस पुल को कुछ दिन पहले बनाया था। इधर से तस्करों के आने जाने की बात कही जा रही थी।
अमर उजाला में 19 नवंबर के अंक में तस्करी के लिए नोमेंस लैंड पर बनाया गया बांस बल्ली का पुल शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसका नेपाल के रूपनदेही जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए हटाने का निर्देश दिया। सोमवार को भारत-नेपाल की सीमा पिलर संख्या-527/17 के पास नेपाल के मजगांवा थाना क्षेत्र के दो मुहाना घाट के तिनाव नदी पर बनाए गए बांस-बल्ली के पुल को तोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार पुल तस्करों के लिए फायदेमंद था। नदी पार करना उनके लिए आसान था। जरूरत की सामग्री लेकर तस्कर साइकिल से सरहद पार हो रहे थे। इस पुल के टूटने से तस्करों की आवाजाही कम हो जाएगी।
विज्ञापन

बांस-बल्ली के बने पुल के टूटने से तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है। पुल बनने के मामले में शिकायत भी हुई थी। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में तस्कर अपने लिए सुरक्षित रास्तों को बनाकर अपना धंधा करते हैं। रुपनदेही जिले के जिलाधिकारी गणेश आर्याल ने बताया कि पुल को तोड़ने के लिए निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

-
नोमेंस लैंड पर बने बांस-बल्ली के पुल को रूपनदेही के जिलाधिकारी व एसपी के आदेश पर तोड़ा गया है। सुरक्षा को लेकर कर्मी सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्क हैं। प्रत्येक हलचल पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
-हेमराज घिमरे, इंस्पेक्टर मजगांवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें