फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रमजान में रिश्तों को मजबूती दें और गिले-शिकवे दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। रमजान का महत्वपूर्ण पहलू है माफी और रिश्तों को सुरक्षा प्रदान करना। यह महीना हमें सिखाता है कि अगर दिलों में कोई गलतफहमी या नाराजगी हो तो उसे दूर कर लेना चाहिए। किसी से माफी मांगना या किसी को माफ कर देना बहुत बड़ा नेक काम है।
विज्ञापन

मदरसा अरबिया अताउर्र रसूल के मौलाना मंजर हुसैन ने बताया जब इंसान अपने दिल से नफ़रत निकाल देता है, तभी शांति और प्रेम स्थापित होता है। रमजान हमें यह भी याद दिलाता है कि हमारी जिम्मेदारी केवल अपने परिवार तक सीमित नहीं है। हमारे आस-पास जो मजदूर, रिक्शा चालक, सफाई कर्मचारी या जरूरतमंद लोग हैं, वे भी हमारे समाज का हिस्सा हैं।
उनकी सहायता करना, उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद करना, बीमारों का इलाज कराना ही असली इंसानियत है। आज की भागदौड़ और स्वार्थ से भरी दुनिया में रमजान का संदेश और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन

यह हमें रुककर सोचने का अवसर देता है कि क्या हम सच में इंसानियत निभा रहे हैं? क्या हम दूसरों के दर्द को समझते हैं? क्या हम अपने व्यवहार से किसी का दिल तो नहीं दुखा रहे? रमज़ान का असली मकसद यही है कि इंसान अपने अंदर बदलाव लाए। अगर रमजान के बाद भी हमारे व्यवहार में नरमी, शब्दों में मिठास और कर्मों में सेवा की भावना बनी रहती है, तभी रमजान की सफलता मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें