दो दिन की बारिश में सड़कें बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। महज दो दिन की बारिश में ही जिले की कई सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। जिस पर चल पाने में राहगीरों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में ग्रामीण सड़कों की बात तो दूर स्टेट हाईवे व प्रधानमंत्री सड़के भी बदहाल हैं। कई स्थानों पर तो सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसमें पानी भर गया है। इससे आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई है।
महराजगंज-निचलौल मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। दो दिन की बरसात में सड़क कीचड़ से सन गई है। मिठौरा तथा भागाटार का पास सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की हालत देख कर वाहन चालक दूसरे मार्ग से यात्रा करने लगे हैं। ठूठीबारी निचलौल से महराजगंज आने जाने वाले लोग मिठौरा सिन्दुरिया का रूट छोड़कर चौक के रास्ते आते जाते हैं। यही हाल पकड़ी-पनियरा प्रधानमंत्री सड़क की है। सबसे बदतर स्थिति खुटहा बाजार सड़क की है। सबसे खराब स्थिति पनियरा के पास थकहिया टोले के पास प्रधानमंत्री सड़क की है। इस मार्ग पर पुलिया भी है, जो क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। सिंदुरिया गांव के रहने वाले दब्बीर हसन ने बताया कि सड़क से आने जाने में परेशानी हो रही है। मिठौरा गांव के रहने विनोद वर्मा ने बताया कि अगर संभल कर न चला जाय तो दुर्घटना होना तय है।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने कहा कि निचलौल - महराजगंज को चौड़ा कराने का काम चल रहा है। आरईएस के अधिशासी अभियंता आरएन सोनकर ने बताया कि पकड़ी-पनियरा सड़क की मरम्मत कराई गई है। क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत को कहा गया है।