फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों की नींद हराम कर रहे छुट्टा पशु, जिम्मेदार बेफिक्र

Sat, 16 Sep 2023 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
खेतों में घूमते छूटा पशु। संवाद
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं को गो सदन भेजने के दावे फेल,
विज्ञापन

किसान परेशान, फसलों की रखवाली के लिए रात-रात भर जाग रहे किसान





महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांव के किसान छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं। इनके बढ़ते आतंक क्षेत्रीय किसानों पर आफत बनकर टूट पड़े हैं। आलम यह है कि जहां किसान महंगे खाद, बीज का प्रयोग कर अच्छी फसल तैयार करने में जुटे हुए हैं, वहीं छुट्टा पशु खेतों में घुसकर लहलहाती फसलों को अपने पैरों से कुचल कर एवं फसलचरकर पलक झपकते ही उन्हें जमींदोज कर दे रहे हैं। खेतों में किसानों ने धान की फसलें एवं सब्जियां लगाई हैं। छुट्टा पशु खेतों में लगे फसल को नष्ट करने में जुट गए हैं। किसान इनके आतंक से अपनी फसलों को बचाने के लिए उपाय तो कर रहे हैं, लेकिन उनके सभी उपाय पटरी पर आने से पहले ही अपना दम तोड़ दे रहे हैं। छुट्टा पशुओं की मनमानी के आगे उनका कोई चारा नहीं चल रहा है। किसानों ने इस समस्या से अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन सब मूकदर्शक बने हुए हैं। किसानों ने कुछ इस तरह अपनी पीड़ा को बयां किया।



फोटो

छुट्टा पशुओं के आतंक से फसलों को बचाने के लिए वह रात भर रखवाली करते हैं। बावजूद इसके पशु मौका पाते ही खेत में घुस जा रहे हैं और अपने पैरों से रौंदकर फसल को बर्बाद कर दे रहे हैं।
विज्ञापन




ध्रुवनारायण, बरईठवा







फोटो

पशुओं के झुंड से फसलों के बचाव के लिए खेत के चारों तरफ जालीदार कपड़े एवं लकड़ी से घेर दिया है। बावजूद इसके छुट्टा पशु काबू में नहीं आ रहे हैं।



रामनारायण पटेल, बागापार टोला पिपरा



फोटो



छुट्टा पशुओं से उनका दो साल के भीतर हजारों रुपये की क्षति हो चुकी है। शिकायत के बावजूद कोई इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेता है। जंगल के किनारे तारबाड़ लगाया जाए।

ओमप्रकाश, केवलापुर खुर्द

-

फोटो



छुट्टा पशुओं ने जीना मुश्किल कर दिया है। खेतों में बने मचान पर रात - रात भर जागकर अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं। प्रशासन इस समस्या पर तनिक भी गंभीर नहीं है।

रामअवध, केवलापुर खुर्द

-

छुट्टा पशुओं को गो सदन भेजने के दावे फेल



छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो सदन भेजने के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। वहीं दिन व दिन क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी दावा करते हैं कि छुट्टा पशुओं को गो सदन भेज दिया जाता है। क्षेत्र में झुंड के झुंड घूम रहे छुट्टा पशुओं को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन के दावे कितने हद रह सच हैं।



-

इन स्थानों पर कहर बरपा रहे छुट्टा पशु

सदर तहसील के बागापार, किशोरपुर, बनहिया, अमरुआ, अवधपुर, शंकरपुर, किशोरपुर, बटौरा, लक्ष्मीपुर, कोदईपुर, पिपरा, रामपुर, बहेरवा, शिवपुर, कटहरा, रामनगर, बैजनाथपुर, रामपुर बुजुर्ग, बेलवा काजी, चाफी टोला, बरगदवा राजा, फुर्सतपुर, केवलापुर खुर्द, चानकी टोला, जिनवापुर, अराजी जगपुर, बैरिअहवा, पिपरहवा, परसिया, परासखांड़, झुंगवा, बेलासपुर, नाथनगर, नौडिहवा, बड़हराराजा, शेखपुरवा, बेलभरिया, लखिमा थरुआ, बड़हरारानी, सरडीहा, सोनरा, सिसवनिया, नदुआ, परसाराजा, दरहटा बरवाराजा, बरईपट्टी, चैनपुर, कम्हरिया कला आदि गांव के किसान जंगली एवं छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान हैं।
विज्ञापन




-



छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो सदन भेजवाया जाएगा: एसडीएम



उपजिलाधिकारी सदर दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो सदन भेजवाया जाएगा। कोई भी छुट्टा पशु सड़क पर न दिखाई दे, इसके लिए खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें