फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्विस लेन बना पार्किंग, आवागमन में बढ़ी मुश्किल

Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा मार्ग पर दोनो तरफ सर्विस लेन पर वाहनों के खड़े रहने से नगर वासियों का आना-जाना होता है दूभर
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सड़क किनारे बने सर्विस लेन पर खड़े वाहनों ने राहगीरों व नगर वासियों की मुश्किलों को बढ़ा रहा है। सुबह व शाम खड़े वाहन जहां नगर वासियों की मुश्किल को बढ़ाते हैं। आने जाने के दौरान दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं।


राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सक्सेना चौक से लेकर महुअवां ढ़ाले तक सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह वाहनों के खड़ा होने से जहां आमजन व राहगीरों को सर्विस लेन से आने-जाने में समस्या आती है। ज्ञानेंद्र तिवारी ने बताया कि सर्विस लेन को बनाने का उद्देश्य है कि बड़े वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से जाएं, जबकि स्थानीय लोग व राहगीर सर्विस लेन से यात्रा करें। फरेंदा मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे स्थित बैंक, एटीएम, माल, व्यापारिक प्रतिष्ठान व अस्पताल के बाहर जगह-जगह वाहने के खड़े रहने से इस रास्ते जहां लोगों का आना-जाना मुश्किल होता है वहीं हमेशा इस पर दुर्घटना का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

नगर के सुधीर यादव ने बताया कि समस्या के निदान के लिए सड़क किनारे रहने वाले लोगों ने कई बार मांग भी की, मगर किसी ने उसके निदान में रूचि नहीं दिखाई। सत्यम कुमार ने कहा कि सर्विस पर प्रतिदिन वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है, मगर उसे दूर कराने के लिए न तो पुलिस गंभीर है और न ही यातायात पुलिस।
विज्ञापन

दुकानदार सुनील गुप्ता ने बताया कि सर्विस लेन पर वाहन के खड़े होने से समस्या आती है। जनहित को देखते हुए उसे हटवाना जरूरी है। दुकानदार श्याम ने बताया कि सर्विस लेन पर वाहनों के खड़ा होने से हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। यातायात निरीक्षक गुलाब यादव ने बताया कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें