फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद की सफलता के लिए बनाई रणनीति

Sun, 09 Sep 2018 12:58 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
भारत बंद की सफलता के लिए बनाई रणनीति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज (ब्यूरो)। कांग्रेस की जिला इकाई के पदाधिकारयों की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ 10 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। 
विज्ञापन


 पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेंडर के मूल्य में वृदि्ध हो रही है। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 10 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसे सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे लगन से कार्य करें। कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में इतनी वृद्धि नहीं हुई थी कि आम जनता परेशान हो। लेकिन इस सरकार में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता के साथ ही किसान भी परेशान हैं। एआईसीसी सदस्य तलत अजीज ने कहा कि वर्ष 2014 में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपये थी। जो आज बढ़कर 754 रुपये हो गई है। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि 10 सितंबर को भारत बंद को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें। बैठक में यंत्री प्रसाद मौर्य, अख्तर अब्बासी, त्रिभुवन नारायण मिश्र, विधिनारायण वर्मा, गोपाल शाही, विनोद तिवारी, जग्गू प्रसाद, राकेश गुप्ता, विजय राय, ज्ञानेंदु पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें