- तीनों परामर्शी अभियंता का मानदेय भी रोका गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने परफार्मेंस ग्रांट में प्राप्त धनराशि की तुलना में कम भुगतान पर उनके सचिवों का वेतन व परामर्शी अभियंता के मानदेय को रोक दिया। साथ ही प्रधानों से भी इस संबंध में एक सप्ताह मेें स्पष्टीकरण मांगा है।
मिठौरा ब्लॉक के ग्राम खोस्टा में परफार्मेंस ग्रांट की धनराशि में लक्ष्य की तुलना में 41 प्रतिशत धनराशि का व्यय हुआ है। जिस पर सचिव अमरेंद्र पटेल का अगस्त माह का वेतन बाधित किया गया। मार्गदर्शी अभियंता प्रियतोष पटेल का मानदेय रोका गया, वहीं प्रधान दीपक जायसवाल को सात दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है। सिसवा ब्लॉक के ग्राम हरपुर पकड़ी में परफार्मेंस ग्रांट की धनराशि में लक्ष्य की तुलना में 29 प्रतिशत धनराशि का व्यय हुआ है। जिस पर सचिव जयहिंद गौतम का अगस्त माह का वेतन बाधित किया गया। मार्गदर्शी अभियंता अजहर का मानदेय रोका गया, वहीं प्रधान प्रदीप मिश्रा को सात दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है।
परतावल ब्लॉक के ग्राम रामपुर चकिया में परफार्मेंस ग्रांट की धनराशि में लक्ष्य की तुलना में 48 प्रतिशत धनराशि का व्यय हुआ है। जिस पर सचिव विकास कुमार सिंह का अगस्त माह का वेतन बाधित किया गया। मार्गदर्शी अभियंता मेराज का मानदेय रोका गया, वहीं प्रधान अंगिरा देवी को सात दिन में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने को कहा है।
-
परफार्मेंस ग्रांट के तीन गांवों में भुगतान के धीमे प्रतिशत पर सचिव के वेतन व मार्गदर्शी अभियंता के मानदेय को रोका गया है। प्रधानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी