फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सांसद का पुतला फूंकने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सांसद का पुतला फूंकने से रोका
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद का पुतला पुलिस की सख्ती की वजह से नहीं फूंक सके। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष मानस ने कहा कि किसान विरोधी अध्यादेश पारित कर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उनकी समस्याओं को दूर कराने को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सांसद का पुतला फूंकना था। दोपहर में जैसे ही कार्यकर्ता पुतला लेकर पहुंचे, पहले से मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद कार्यकर्ता सरकार की नीतियों का विरोध जताते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि समस्या दूर नहीं हुई तो 14 सितंबर को क्षेत्रीय विधायकों का भी पुतला फूंका जाएगा। इस दौरान एसएस पटेल, एलवी प्रसाद, वकील प्रजापति, साधुशरण चिंतित, बलवंत कुमार, अर्जुन कुमार, बुद्ध प्रकाश, अमित आनंद, जितेंद्र कुमार, सोनू, विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें