घुघली। थाना क्षेत्र के अमोडा गांव में विवादित जगह पर ईंट रखने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। ईंट-पत्थर भी चले। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। घुघली पुलिस को दी तहरीर में एक पक्ष जितेंद्र का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति की ओर से गली की जमीन को ईंट से बंद किया जा रहा था। माना करने पर मारपीट हो गई, जिससे मेरी मां सोनमती, पत्नी अर्चना व भाई शंभू को भी गंभीर चोटें आईं।
जबकि, दूसरे पक्ष सरल का ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उक्त पक्ष की ओर से गोलबंद होकर मारापीटा गया। घायलों में सतीश, रोहित, धर्मेंद्र, परी, शंभू, जितेंद्र, श्याम सुंदर, भोला, तेतरी देवी को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पहुंची घुघली पुलिस दोनों पक्षों को तहरीर के आधार 14 लोगों पर केस दर्ज कर चार लोगों को थाने लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कहा की दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर चार लोगो को गिरफ्तार किया गया है।