महराजगंज। रामग्राम और चौक बाजार गुरु गोरखनाथ मंदिर के पास गेट का निर्माण चल रहा है। पत्थर लगाने के लिए ठेकेदार ने राजस्थान की एक फर्म से पत्थर के लिए आठ लाख रुपये भेजे थे।
आरोप है कि पत्थर रकम के अनुसार नहीं भेजा गया। शिकायत करने पर फर्म की ओर से धमकी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। परसौनी निवासी कांट्रेक्टर ज्ञानेंद्र त्रिपाठी की ओर से चौक के पास धरमौली ग्राम सभा में रामग्राम में निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने तहरीर में बताया कि रामग्राम में पत्थर की छतरी व गुरु गोरक्षनाथ मंदिर चौक बाजार में गेट का कार्य हो रहा है। इसके लिए पत्थर कार्य के लिए रिद्धी सिद्धी इंडस्ट्रीज एनएच 21 आगरा रोड धानी डाबर सिकंदरा तहसील सिकरी जनपद-दौसा (राजस्थान) निवासी संजय सैनी से बातचीत हुई।
संजय ने पांच लाख बतीस हजार आठ सौ ब्यालिस हजार रुपये का पत्थर भेज दिया। जबकि कुल रु 8,95,000 रुपये संजय सैनी को भेजा था। 29 मई को 50,000 रुपये, 30 मई को 50,000 रुपये, 31 मई को 50,000 रुपये, 14 जून 2,00,000 रुपये, 20 जून को 1,00,000 रुपये, 24 जून को 3,00,000 रुपये, 29 जून को 10,000 रुपये, 2 जुलाई को 50,000 रुपये, 03 जुलाई को 50,000 रुपये, 10 जुलाई को 5,000 रुपये, 01 अगस्त को 22,000 रुपये, 01 अगस्त को 8,000 रुपये दिया गया।