फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बहराइच की घटना को लेकर पुलिस का मस्जिदों पर पहरा

Sat, 19 Oct 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बहराइच की घटना को लेकर पुलिस का जिले में मस्जिदों पर पहरा रहा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रही। संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बहराइच दंगों को देखते हुए भिटौली और श्यामदेउरवा थानांतर्गत विभिन्न जगहों का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित थानाध्यक्षों से शांति व्यवस्था की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा आगामी पर्वों के दृष्टिगत गांवों और प्रमुख मोहल्लों में दोनों समुदायों के साथ शांति समिति की बैठक कर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दें। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने परतावल में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बहराइच की घटना को लेकर पुलिस जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों और आसपास पहरा दी। भारत नेपाल सीमावर्ती गांव शेख फरेंदा, हरदीडाली के अलावा अन्य मस्जिदों पर पुलिस मुस्तैद दिखी। खनुआ चौकी प्रभारी अभय कुमार उपाध्याय के अनुसार, पुलिस की टीम शेख फरेंदा, हरदीडाली जुमे की नमाज को लेकर सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें