फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक करोड़ खर्च, फिर भी स्कूल व पंचायत भवन बदहाल

Wed, 24 May 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ के निरीक्षण में खुली पोल, सचिव व प्रधान से मागा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लॉक के ग्राम चेहरी में ग्राम पंचायत की मनमानी सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्कूल, पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण व मरम्मत में एक करोड़ से अधिक धन खर्च करने के बाद भी उनकी स्थिति नहीं सुधारी जा सकी है। डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व परामर्शी अभियंंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
डीपीआरओ के निरीक्षण में पंचायत भवन मेें शौचालय बदहाल मिला। वहां गंदगी थी। ग्राम पंचायत कार्यालय में अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे। कंपोजिट विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र में सफाई नहीं मिली, वहां पर गंदगी पाई गई। स्कूल में कंपोस्ट पिट व डस्टबिन नहीं लगा मिला। मॉडल गांव के रूप में कराए गए कार्यों पर 20 लाख से अधिक की धनराशि व्यय कर दी गई, मगर उसका कोई बाउचर उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि वित्तीय वर्ष में विकास कार्य के नाम पर एक करोड़ से अधिक की धनराशि व्यय कर दी गई। लेकिन, विकास से जुड़ी स्थिति बदहाल है। इस पर ग्राम सचिव राजेश कुमार सिंह, ग्राम प्रधान व परामर्शी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ यावर अब्बास ने बताया कि ग्राम पंचायत के निरीक्षण में खामियां मिलीं हैं। इस मामले में सचिव, प्रधान व परामर्शी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण न देने पर संबंधित पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें