फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के तेवर बरकरार, लोग परेशान

Tue, 16 Jan 2018 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ठंड के तेवर बरकरार, लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। कोहरा अधिक होने तथा धूप नहीं निकलने से गलन और बढ़ गई।  सोमवार को मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर बाजार और कुछ अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुछ चहल-पहल अवश्य रही लेकिन शाम होते ही गलन और बढ़ जाने से लोग घरों में पहुंच गए। जरूरत मंद लोग ही देर शाम तक नगर और बाजार में कुछ खरीदारी करते नजर आए। ठंड और गलन के कारण यात्री भी काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन


 बस स्टैंड पर यात्री अलाव के पास खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह भी कोहरा ज्यादा होने के कारण देर तक रोड पर लोग वाहनों के हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। कड़ाके की ठंड में गलन बरकरार रहने से लोग परेशान रहे। सोमवार को मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर रोडवेज बस स्टेशन पर काफी चहल - पहल देखी गई। कोहरे के कारण रोडवेज की बसें भी देर से चल रही हैं। यात्री अलाव के सहारे बसें आने का इंतजार करते रहे। वहीं, गोरखपुर के अलावा निचलौल, ठुठीबारी, सिसवां, शिकारपुर, परतावल जाने वाले लोगों को बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नगर के अन्य स्थानों पर भी लोग सुबह व शाम अलाव के सहारे   ठंड से बचने की कोशिश करते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें