परसामलिक। नौतनवा के ब्लॉक मुख्यालय रतनपुर के परिसर में शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदामा प्रसाद की प्रतिमा अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया रहे।
कार्यक्रम का आयोजन दिवंगत सुदामा प्रसाद की पुत्री बीना देवी की उपस्थिति में सुदामा प्रसाद जन कल्याण फाउंडेशन संस्था के संस्थापक प्रभात कुमार बर्मा किया था। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदामा प्रसाद का 6 अप्रैल 1968 को आवास पर ही देहांत हो गया था।
प्रतिमा अनावरण के बाद जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल वितरित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत रतनपुर के प्रतिनिधि सतीश उर्फ बेचन, बीडीसी बाबूलाल यादव, प्रेम नारायण शर्मा, नंद किशोर यादव, कप्पू मिश्रा, राजू साहनी आदि मौजूद रहे।