फरेंदा। रेलवे की सुरक्षा व संरक्षा तथा ट्रेनों को दुर्घटना से बचने के लिए मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश व एडीआरएम एसके स्प्रा ने सोमवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सवालों का जवाब न दे पाने के कारण स्टेशन अधीक्षक व पीडब्ल्यूआई से नाराजगी जताई।
मुख्य संरक्षा अधिकारी व एडीआरएम के साथ डीएसटी दीपू श्याम, सीनियर डीओएम नीतू सिंह ने सोमवार सुबह आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे लाइन का समय-समय पर निरीक्षण न करने पर नाराजगी जताई। स्टेशन अधीक्षक व पीडब्ल्यूआई से कुछ विभागीय सवाल करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इस पर जानकारी रखने की हिदायत दी। मुख्य संरक्षा अधिकारी ने सांसद के पहल पर आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर कौशल विकास केन्द्र के तहत प्रशिक्षण केन्द्र खोलने की मांग की थी। मंजूरी के बाद एडीआरएम ने सहमति देकर विभाग से कमरा उपलब्ध करने का आदेश दिया था।
अधिकारियों ने उस भवन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय, स्टेशन परिसर व कार्यालय की जांच की। स्टेशन अधीक्षक मुकेश, बद्री प्रसाद चौधरी, रंजीत कुमार, उमा महेश्वर सिंह, पीडब्लूआई एके गौड़, रामकुुमार आदि लोगों के अलावा कर्मचारी भी मौजूद रहे।