फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वाित आज लेंगी वाल्मीकि बैराज का जायजा

Thu, 17 May 2018 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वाित आज लेंगी वाल्मीकि बैराज का जायजा रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह बृहस्पतिवार को महराजगंज आएंगी। वह नेपाल स्थित वाल्मीकि नगर बैराज के साथ ही बी गैप व लिंक बांध का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह रोहिन नदी स्थित खालिकगढ़ व सेखुआनी बांध का भी जायजा लेंगी। बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिम्मेदारों ने बुधवार को तैयारी तेज कर दी। 
विज्ञापन


बाढ़ नियंत्रण के मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से बार-बार निर्देश दिए जाने के बाद इस बार कुछ बंधों की मरम्मत के काम करा दिए गए हैं और कुछ की मरम्मत का काम भी चल रहा है। 
जिन बांधों की मरम्मत नहीं हो सकी है, उसकी मरम्मत कराने के मसले पर शासन स्तर पर विचार-विमर्श चल रहा है। जिन बांधों की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है, उनमें वन विभाग के बनदेइयां तथा आरईएस के खालिकगढ़ बांध शामिल हैं। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल के मुताबिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह 17 मई को सुबह नौ बजे से 12 बजे के बीच वाल्मीकि नगर बैराज, नेपाल बांध, लिंक बांध, बी गैप आदि का निरीक्षण करते हुए निचलौल पहुंचेंगी। वह दोपहर साढ़े बारह बजे से अराजी सुबाइन बांध का भी निरीक्षण करेंगी। उधर, मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासन के अलावा सिंचाई व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी बुधवार को तैयारी में जुटे रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें