महराजगंज के प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर बैठक करती स्काउट गाइड की टीम।
- फोटो : MAHARAJGANJ
आठ स्कूलों के प्रतिभागी करेंगे स्टेट स्तर पर प्रतिभाग
महराजगंज। लखनऊ में 17 से 21 जनवरी तक स्काउट गाइड स्टेट कैंप का आयोजन होगा। इसमें जिले के आठ स्कूूलों से 67 स्काउट गाइड शामिल होंगे। कैंप को लेकर रविवार को प्राथमिक विद्यालय महराजगंज प्रथम में तैयारी बैठक हुई। स्काउट गाइड के संरक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के आदर्श इंटर कॉलेज, चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज,बजरंगी सिंह इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल नौतनवां , जेके मांटेसरी स्कूल घुघली के स्काउट गाइड के कुल 65 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित स्कूल के प्रतिभागियों से जरूरी तैयारी पूर्ण कराई जाए, इसके लिए संबंधित शिक्षकों को भी जिम्मेदारी सौंपें। जिला सचिव संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले के आठ स्कूलों के प्रतिभागी इस बार प्रदेश स्तर तक प्रतिभाग के लिए जाएंगे। उन्होंने प्रतिभागियों के हौसले बढ़ाए जाने के बारे में जरूरी जानकारी दी। इस मौके पर रामनारायण खरवार, उमेश गुप्ता, शशांक गुप्ता, आदीति उपाध्याय, रमेश सिंह, मीना आदि मौजूद रहे।