फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने किशोरी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने किशोरी को पीटा
विज्ञापन

निचलौल( महराजगंज)। थाना क्षेत्र एक गांव में रविवार की सुबह करीब दस बजे खेत से घर आ रही एक किशोरी के साथ एक मनबढ़ युवक जबरन छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। किशोरी की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते, तबतक मौके से युवक फरार हो गया। युवती किसी तरह रोते-बिलखते घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती बताई। उसके बाद परिजनों ने घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि किशोरी सुबह करीब दस बजे खेत गई थी। खेत से लौटते वक्त गांव का ही एक मनबढ़ युवक छेड़खानी करने लगा। इंस्पेक्टर बिहागड़ सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें