फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऋण लेकर शुरू किया काम, आज कमा रहीं लाखों

Sat, 14 Feb 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसमें सदर विकास खंड का बोलबाला अधिक है, क्योंकि यहां की एसएचजी कुछ अलग ही कर रही हैं।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के सिंहपुर में धनपाती एसएचजी मां दुर्गा के नाम से समूह का संचालन कर रही हैं। तीन साल पहले ऋण लेकर टेंट का कारोबार शुरू किया आज लाखों कमा रही हैं।
आज की महिलाएं पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। घर का खर्च चलाने में भी सहयोग कर रही हैं। सदर विकास खंड के सिंहपुर की महिलाएं पुरुष प्रधान माने गए कार्य को व्यवसाय के रूप में चयनित कर अपना सिक्का चला रही हैं। समूह अध्यक्ष के मुताबिक तीन वर्ष पहले 50 हजार बैंक ऋण व समूह के बचत से शुरू टेंट कारोबार आज सीजन में 2 लाख रुपये तक कमाई कर रही हैं।
विज्ञापन

बुकिंग करते हैं वीरेंद्र : धनपाती ने बताया कि हिसाब-किताब व टेंट बुकिंग की जिम्मेदारी गांव के वीरेंद्र को सभी समूह सदस्यों की सहमति से सुपुर्द है। बुकिंग व टेंट लगवाने वापस मंगाने का काम उनके जिम्मे है। वह समूह को समय-समय पर प्रगति बताकर मुनाफे की रकम सौंपते हैं जिसका वितरण सभी सदस्यों में समान रूप से किया जाता है। लाभ का एक हिस्सा टेंट के सामग्री बढ़ाने में भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें