फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ दिया धरना

Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कोटेदार के खिलाफ दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार (महराजगंज)। सिसवा ब्लॉक के ग्राम सोनबरसा के कोटेदार के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों को आरोपी दुकानदार का कोटा निरस्त कर दूसरे कोटेदार के चयन की मांग की।
विज्ञापन


भाकपा माले के सिसवा इकाई के सचिव संजय निषाद ने कहा कि ग्राम सोनबरसा के कोटेदार के खिलाफ 24 जनवरी को ग्रामीणों ने भूख हड़ताल किया था। जिस पर 29 जनवरी को पूर्ति विभाग के अधिकारी व बीडीओ ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कोटेदार पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया। धरने में जिला सचिव हरिश्चंद्र, सुग्रीव चौहान, बेचू गौतम, सुग्रीव निषाद, प्रेमलाल गुप्ता, दिलावर गुप्ता, रामपाल गुप्ता, कुसुम भारती, बदरुनिशा, श्रीपत विश्वकर्मा, होरिल निषाद, दिनेश, तीजा देवी, मालती निषाद, गोपाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें