फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसएसबी आईजी ने सुरक्षा मानकों की जांच कर नियमित निगरानी के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय लखनऊ की आईजी ने सोनौली सीमा का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
सोनौली (महराजगंज)। सशस्त्र सीमा बल सीमांत मुख्यालय लखनऊ की महानिरीक्षक मीनू चौधरी ने बुधवार दोपहर नेपाल सीमा के सोनौली क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा की सुरक्षा मानकों की जांच कर नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।
एसएसबी आईजी ने नेपाल की खुली सीमा के संवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रमुख चेक प्वाइंटों पर सुरक्षा मानकों की जांच की और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी देखी और सुरक्षा के लिहाज से उनकी नियमित निगरानी एवं प्रभावी उपयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर भारत और नेपाल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आईजी ने दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध घुसपैठ, मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य सीमा अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।
अधिकारियों ने सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने और आपसी सूचनाओं के आदान-प्रदान पर भी जोर दिया। बैठक में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा सीमा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उपायों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके बाद महानिरीक्षक ने करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एम. जितेन सिंह, उपमहानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ, असिस्टेंट कमिश्नर कस्टम सुधीर कुमार त्यागी, कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार जांगिड़, सहायक सेना नायक प्रिया यादव, नेपाल रुपनदेही पुलिस के एसपी जनक बहादुर शाही, एपीएफ 27वीं वाहिनी के डीएसपी गोपी कृष्णा भट्टराई, कस्टम अधीक्षक संजय मिश्रा, एसडीएम नौतनवा कुणाल तथा सीओ नौतनवा बसंत कुमार सिंह समेत भारत और नेपाल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें