सोनौली। भगवानपुर में एसएसबी 22वीं वाहिनी के जवानों ने बुधवार को गश्त के दौरान एक बाइक सवार युवक के पास से 6 बोरी यूरिया बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। बरामद 6 बोरी यूरिया खाद और बाइक को कस्टम विभाग सौंप दिया गया है।
बुधवार की सुबह एसएसबी की सीमा चौकी भगवानपुर के निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान जवान गश्त पर थे। इस दौरान भारत से नेपाल तस्करी करके भेजी जा रही एक बाइक पर लदी 6 बोरी यूरिया खाद बरामद कर आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी रामप्यारे यादव ने खुद को सोनौली थानांतर्गत ग्राम रधुनाथपुर निवासी बताया। इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि यूरिया के साथ बाइक को सीज कर कस्टम के हवाले कर दिया गया है।