फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 30 किमी तक पीछा कर पकड़ी 30 क्विंटल कद्दू के बीज की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। भारत-नेपाल सीमा से तस्करी कर लाई जा रही कद्दू के बीज की बड़ी खेप एसएसबी ने शनिवार को पकड़ी। झुलनीपुर से करीब 30 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जवानों ने सिसवा के जैनी छपरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पिकअप को पकड़ लिया। वाहन से 40-40 किलो की 75 बोरियां यानी कुल 30 क्विंटल कद्दू के बीज बरामद हुए।
विज्ञापन

झुलनीपुर कैंप के एसएसबी जवान शनिवार सुबह गश्त कर रहे थे। सुबह करीब 5:15 बजे तिलवाड़ी सीमा के पास एक पिकअप आती दिखाई दी। जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद एसएसबी के जवानों ने पिकअप का पीछा कर वाहन को रोकने में सफलता हासिल की। हालांकि, रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद होने पर चालक पिकअप छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंचे कस्टम अधीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि पिकअप पर लदे कद्दू के बीज को कब्जे में लेकर नौतनवा कस्टम कार्यालय भेजा जा रहा है। वहां माल को सीज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


एक से डेढ़ लाख रुपये क्विंटल बिकता है बीज
सूत्रों के मुताबिक, कद्दू के बीज सूडान से 12 से 18 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से मंगाए जाते हैं। भारतीय बाजार में इनकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये प्रति क्विंटल तक बताई जा रही है। हेल्दी स्नैक्स और डाइट फूड के रूप में मांग बढ़ने से तस्करों की नजर इस कारोबार पर है। नेपाल में कृषि उत्पादों के आयात पर कम सीमा शुल्क का फायदा उठाकर खेप वहां पहुंचाई जाती है। इसके बाद अवैध रास्तों से महराजगंज लाकर भारतीय मंडियों में खपाने की आशंका है।
मटर तस्करी के बाद अब कद्दू के बीज का कारोबार
गौरतलब है कि करीब तीन वर्ष पहले सिसवा क्षेत्र कनाडियन मटर की तस्करी का बड़ा केंद्र रहा था। वर्ष 2022 में तस्करों के गोदामों से मटर बरामद हुई थी। अब आशंका जताई जा रही है कि उसी नेटवर्क से जुड़े लोग कद्दू के बीज की तस्करी में सक्रिय हैं।

अधिक सेवन से हो सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर के अनुसार, कद्दू के बीज का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। कैलोरी और फैट की अधिकता के कारण वजन बढ़ने, पाचन संबंधी परेशानी, लो ब्लड प्रेशर और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें