फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फुटबाॅल फार स्कूल कार्यक्रम से जुड़ेंगे विद्यार्थी, दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को फुटबाॅल खेल से जोड़ने की पहल होगी। स्कूल फार फुटबॉल कार्यक्रम के तहत ऐसे राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जहां इस खेल को कराने के लिए खेल मैदान उपलब्ध हों।
विज्ञापन

जिले में कुल 260 माध्यमिक स्तर के स्कूल चल रहे हैं। जिनमें 29 राजकीय, 39 सहायता प्राप्त व 192 वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। इनमें अब छात्र-छात्राओं को फुटबाॅल खेल से जोड़ने का कार्य किया जाना है। ऐसे में सर्वप्रथम ऐसे विद्यालयों को कार्यक्रम से जोड़े जाने का कार्य होगा, जिसमें खेल मैदान की उपलब्धता होगी। स्कूलों मेें फुटबॉल खेल की गतिविधि को नियमित रूप से चलाने के लिए अब सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से खेल मैदान की उपलब्धता के बारे में विवरण मांगा गया है। विवरण आने के बाद फुटबॉल खेल कराए जाने वाले विद्यालयों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

शिक्षकों को भी प्रशिक्षित कराने पर होगा जोर
जिले के जिन विद्यालयों में खेल मैदान की उपलब्धता होगी, वहां के किसी एक शिक्षक को फुटबॉल खेल के प्रति प्रशिक्षित कराया जाएगा।

फुटबाॅल फार स्कूल कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को खेल से जोड़ने की पहल होगी। इस खेल से जुड़ने के बाद छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें