फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एक माह से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। शस्त्र लाइसेंस सत्यापन, मेडिकल स्टोरों की जांच, अवैध शराब, हथियार, जुआ व यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में चेकिंग के साथ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में करीब 1712 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। करीब 30 से अधिक स्थानों पर रावण दहन और प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों को देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर चेकिंग की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार नाकाबंदी भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों और अफवाहों पर नजर रखी जा रही है, ताकि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित ध्वनि सीमा, डीजे की संख्या और ऊंचाई संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत मिलने पर कुछ संचालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें