फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 से दो घंटे विशेष लोक अदालत

Wed, 01 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय कोटद्वार - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में मंगलवार को दीवानी न्यायालय के सभाकक्ष में 11 फरवरी को आयोजित होने वाली द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत को अभूतपूर्व सफल बनाने एवं अधिकाधिक वादों को चिह्नित कर उसके निस्तारण तथा प्रचार प्रसार के लिए नोडल, संबंधित विभागों के अधिकारियों, बैंकों के शाखा प्रबंधकों और बीमा कंपनियों के मंडलीय प्रबंधकों की बैठक हुई। 
विज्ञापन


जिला जज भोपाल सिंह ने बताया कि द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रमवाद, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल विवाद चोरी से संबंधित विवादों सहित सर्विस में वेतन से संबंधित विवाद एवं सेवा निवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद आदि का निस्तारण कराया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार 6 फरवरी से 10 फरवरी तक प्रत्येक कार्य दिवस में न्यायालय समय के उपरांत दो घंटे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकाधिक निस्तारण सुलह समझौते एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवधि में निस्तारित मामलों को 11 फरवरी को होने वाली द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत के निस्तारण में जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी बैंकों को द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाए जाने वाले प्री-लिटिगेशन मामलों की सूची नोटिस सहित अविलंब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देशित दिया उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संबंधित न्यायालयों तथा जिला प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी समन, नोटिस का शत-प्रतिशत तामिल सुनिश्चित कराएं। जिससे द्विमासिक राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें