यात्री सेवा समिति रेल मंत्रालय भारत सरकार के चेयरमैन के साथ समिति की टीम ने सोमवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर यात्रियों के खान-पान से संबंधित सामानों का निरीक्षण कर उसके रखरखाव के बारे में जानकारी दी।
यात्री सेवा समिति रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन कैलाश नाथ शर्मा के साथ टीम के राकेश सिंह, दिलीप पांडेय, व्यक्तिक सहायक पंचम लाल और लखनऊ के वाणिज्य प्रबंधक रोहित गुप्ता की टीम ने आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे पहुंचे। जहां पर सर्वप्रथम टिकट खिड़की पर खड़े यात्रियों से सुविधा के बारे में जानकारी ली। उसके बाद रेलवे कैंटीन पर खान पान के बारे में जानकारी करते हुए रेट लिस्ट, रखरखाव, तेल की ब्रांड, स्टोर रूम और स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचने वाले ठेला पर जाकर उसके रखने की विधि की जानकारी लिया। जिस पर पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। उस पर शाबासी देेते हुए दुकानदारों को और बेहतर करने का आदेश दिया। स्टेशन पर बुक स्टाल पर जाकर निरीक्षण किया। जिस पर दुकान मालिक से अश्लील और अपराधिक पुस्तक न बेचने का सलाह दिया। कोल्ड जल पंप के निरीक्षण के दौरान जमीन का फर्स धंसने के कारण इंजीनियर को फटकार लगाया और कहा कि टंकी के बगल में नाली का होना आवश्यक है। टीम ने रेलवे सुरक्षा बल थाना और शौचालय का निरीक्षण किया जिस पर शौचालय स्टेशन से दूर होने की बात गलत बताया। इसके अलावा टीम ने यात्रियों से सुविधा और समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया। टीम ने आनंदनगर स्टेशन पर सेड बढ़ाने और प्लेटफार्म नंबर दो पर सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण कराने का आदेश दिया।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अवधेश श्रीवास्तव, आरपी मिश्रा, जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, गुफरान अहमद, बद्री प्रसाद, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, हरि कुमार और राजकुमार आदि रहे।