फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिलिंडर की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आमजन को रसोई गैस सिलिंडर मुहैया कराने एवं सेमरहवा में पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग
विज्ञापन

नौतनवा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव जयप्रकाश यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में बुधवार को दर्जनों सपा कार्यकर्ता नौतनवा तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्र एसडीएम नवीन प्रसाद को सौंपा और मांगों पर अमलकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
प्रदेश सचिव जयप्रकाश यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि जनता को घंटों कतारों में खड़े होने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। विवाह, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य आवश्यक समारोह में भी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। इसका तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि ग्राम सभा सेमरहवा खास नदी और जंगल से घिरा हुआ है। जहां एक पुल न होने के कारण करीब 3000 से अधिक लोगों को प्रतिदिन चुनौती भरा जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को पढ़ने हेतु जाने के लिए भी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्र के माध्यम से सेमरहवा में पक्का पुल का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान विक्रम यादव, संजय यादव, राकेश गुप्ता, अमन, विशाल पासवान, ब्रजेश यादव, मो. इस्लाम, चंद्रप्रकाश, गोविंद, सुरेश पटेल, राधेश्याम, वीरेंद्र चौधरी, अजय निषाद, दिलीप प्रजापति, धर्मेंद्र निषाद, अरुण कुमार गौतम, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें