फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा ने दिया धरना

विज्ञापन
धरना देते सपाई।
विज्ञापन
महराजगंज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को नगर के सक्सेना चौराहे पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विद्यासागर ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य कर रही है और विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी तथा किसी भी प्रकार के दमन से पीछे नहीं हटेगी।

पूर्व मंत्री सुशील टिबडेवाल ने कहा जनता सरकार की नीतियों से परेशान है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए इस प्रकार की कार्रवाई से बचा जाए।
विज्ञापन


धरने के दौरान दिलीप शुक्ला, बिन्द्रेस कनौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, प्रणय गौतम, सरवन पटेल, नौसाद आलम सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें