महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय के निरीक्षण में भंडारी को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। उन्होंने मनोरंजन हाल, डायल 112, डीसीआर, रेडियो शाखा, फील्ड यूनिट जिम्नेजियम हाल, बैडमिंटन हॉल, कैंटीन, टाइप 2 टाइप 3 आवासों की साफ-सफाई व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर सभी थानों में कर्मियों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए परेड कराई गई। संवाद